बिलासपुर के घुमारवीं में स्पोर्ट्स किट वितरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस में बढ़ी दरार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ बिलासपुर

विजयराज उपाध्याय
भारतीय जनता पार्टी घुमारवीं तथा चेतना संस्था द्वारा संयुक्त रूप से किए गए स्पोर्ट्स किट वितरण समारोह को लेकर दोनों पार्टियों कांग्रेस और भाजपा में दरार बढ़ती जा रही है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने कहा है कि क्या हरीश नड्डा चेतना संस्था के प्रवक्ता हैं या उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में इस प्रकार का कोई पद ले रखा है। जो वह इन दोनों संस्थाओं की ओर से बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा दिव्य किट वितरण के बारे में स्पष्टीकरण दे रहे हैं जबकि इस बारे में वह अधिकृत ही नहीं हैं। धर्माणी ने कहा कि उन्होंने यह प्रश्न उठाया था की बिलासपुर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में चेतना संस्था द्वारा भाजपा से मिलकर लाखों रुपए की स्पोर्ट्स किट युवाओं में बांटी जा रही है। इस किट वितरण के लिए धनराशि कहां से व्यय की जा रही है लेकिन इस बात का कोई जवाब नहीं मिला। धर्माणी ने कहा कि भाजपा की यह आदत रही है कि वह चुनावों को निकट देखकर लोगों को बरगलाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि लोग इस बार भाजपा के झांसे में आने वाले नहीं है। उन्होंने कहा कि पिछले 22 वर्षों से चेतना संस्था कार्य कर रही है लेकिन आज तक उसे किट वितरण की युवाओं की याद नहीं आई तो अब इस तरह का नाटक क्यों किया जा रहा है। धर्माणी ने चेतना संस्था के सभी डोनर्स की सूची मांगी है और कहा है कि कौन कितनी राशि इस संस्था को दे रहे हैं इसका खुलासा किया जाए। क्योंकि यह संस्था दिव्यांगों के नाम पर पैसा एकत्र करके उसका दुरुपयोग कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *