चौहारघाटी के जन सम्पर्क अभियान के आखिरी दिन द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने देवादिदेव हुरंग नारायण का लिया आशीर्वाद 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ बरोट
खुशी राम ठाकुर
विधानसभा हलके की चौहार घाटी के तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान पर 13 जुलाई बुधवार से निकले दरंग विधानसभा हलके के विधायक जवाहर ठाकुर के पांव को भारी बारिश भी नहीं रोक सकी। विधायक जवाहर ठाकुर ने अपने तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान में चौहार घाटी के कड़याण, लछयाण, खवाण, झुकाण, लटराण, मधुरान, घरयाण, तेंरंग, पंजौंड़, ग्रामण, तेगड़, समांलग, गढ़गांव, दरगड़, तरसवाण, बुंलग, घगटयाण, कांमपना, कशेहड़, घगयाण, घनवाण, कलगेहड़, हुरंग, सवाड़, टिहरी, शिलह, बुधानी, कोरंतग व कुंगड़ आदि गांवों में पैदल पहुंच कर गांव के लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान के अंतिम दिन शुक्रवार को विधायक जवाहर ठाकुर ने घाटी के देवादिदेव हुरंग नारायण के मंदिर में पहुंच कर देव हुरंग नारायण की पुजा-अर्चना की तथा देवता से आशीर्वाद भी मांग। विधायक जवाहर ठाकुर ने लोगों से रुबरू होते हुए लोगों से कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने बीना किसी भेदभाव के सबका समान विकास किया है। नरेंद्र मोदी के कुशलशासन की बदोलत आज पुरा विश्व भारत की ओर देख रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार राष्ट्र को मजबुत करने के लिए कार्य कर रही है। उंनहोने कहा कि विशव भर में नरेन्द्र मोदी जैसा नेता नहीं है। वहीं जवाहर ठाकुर ने कहा की जयराम ठाकुर की सरकार ने सता में आते ही बुढापा पैशन में बढोतरी कर बुजुर्गों को सहारा दिया।  हिमकेयर योजना चलाकर लोगों का पांच लाख रुपये का सवासथय बीमा करवाया। गैस के सिलेंडर मुफ्त में देकर सच में महिलाओं को सुविधा दी। वहीं महिलाओं का सम्मान करते हुए सरकारी बस में 50/.किराये में छुट दी गई है। सरकार ने साढे चार वर्ष में समुचे प्रदेश में विकास की नई ईबारत लिखी है। दरंग विधानसभा हलके में गांव-गांव को सड़कों से जोड़ा गया है। जल शक्ति विभाग के माध्यम से हर घर नल से जल पहुँचाया गया। भाजपा सरकार के समय चौहार घाटी को ओबीसी का दर्जा मिला जो कि एतिहासिक कार्य किया है। जवाहर ठाकुर ने दावा किया कि इस बार फिर भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी। उनहोने कहा कि वह जिस भी गांव पहुंचे वहां लोगों  का भारी समर्थन मिला है। अपने तीन दिवसीय जनसंपर्क अभियान में जवाहर ठाकुर ने लोगों की समस्या को सुना। वहीं केंद्र सरकार तथा जयराम सरकार की जनहित की नीतियों को बडी़ बारीकि के साथ लोगों को बताया। इस मौके पर उनके साथ द्रंग भाजपा के अध्यक्ष दलीप सिंह, द्रंग भाजपा के प्रैस सचिव राजू राम ठाकुर, द्रंग भाजपा आईटी प्रमुख राणा जी, उप प्रधान नंदलाल, दरंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामंत्री खेखराम, शेषराम, केशव, कालुराम, रामसिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजुद रहे।                                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *