वन मण्डल आनी इस मौसम में 25 हेक्टेयर भूमि में रोपेगा  27500 हजार पौधे

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
आनी
वनों को बढ़ाबा देने और प्रकृति की सुंदरता को हराभरा बनाये रखने के उद्देश्य से वन मण्डल आनी ने इस वर्षा ऋतु में 25 हेक्टेयर खाली पड़ी वन भूमि पर विभिन्न प्रजाति के लगभग 27500 पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है।वन मण्डल अधिकारी आनी स्थित लूहरी चमन लाल ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि वनमंडल आनी ने पौधरोपण का जो लक्ष्य इस वर्ष रखा है.उसको पूरा करने के लिए विभाग ने बीट स्तर पर पौधरोपण अभियान छेड़ दिया है।डीएफओ ने बताया कि प्रत्येक बीट स्तर पर ऊंचाई के अनुसार भिन्न भिन्न प्रजाति के 1100  पौधे रोपे जाएंगे।उन्होंने बताया कि इस पौधरोपण अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों के साथ युवक मण्डल.महिला मंडल.स्वयं सहायता समूह तथा अन्य एनजीओ का सहयोग लिया जा रहा है।जबकि वन महोत्सव के दिन यह अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा.जिसमें स्कूल व कॉलेज छात्रों की सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा।डीएफओ चमन लाल ने बताया कि सरकार द्वारा जैसे ही वन महोत्सव की तिथि निर्धारित की जाएगी।उसके अनुसार वन मण्डल आनी द्वारा भी उपमण्डल स्तर पर वन महोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा।उन्होंने कहा कि वन जहां वर्षा लाने में सहायक हैं.वहीं इनसे प्रकृति की सुंदरता को भी चार चांद लगते हैं और वनों के विकास से भूमि कटाव का खतरा भी कम होता है।जबकि वन मनुष्य की क़ई जरूरतों को भी पूरा करते हैं.इसलिए वनों को बढ़ावा देने के लिए सभी हम सभी मिलकर पौधरोपण का संकल्प लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *