पूर्व जिला भाषा अधिकारी डॉ अनीता शर्मा की पुस्तक चेहरों की किताब काब्य संग्रह का किया लोकार्पण

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

संस्कृति भवन बिलासपुर में सेवानिवृत्त जिला भाषा अधिकारी डॉक्टर अनीता शर्मा के काव्य संग्रह चेहरों की किताब का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सेना के आप्रेशन पराक्रम में विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर जे एस वर्मा रहे जबकि अध्यक्षता साहित्यकार डाक्टर अशोक गौतम ने की। इस गरिमापूर्ण साहित्यिक समारोह में लगभग चालीस साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर जे एस वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉक्टर अनीता शर्मा के इस काव्य संग्रह में एक से बढ़कर एक सुरुचिपूर्ण कविताएं पाठकों को पढ़ने को मिलेंगी। काब्य संग्रह में पाठक को जीवन के विभिन्न रहस्यों से पर्दा उठाने व सोचने समझने के लिए मजबूर करेंगी। साहित्यकार डाक्टर अशोक गौतम ने कवियत्री को पुस्तक प्रकासन पर साधुवाद देते हुए कहा कि चेहरों की किताब कविता संग्रह में बेहतरीन कवितायों के माध्यम से मन के भावो को ब्यक्त किया है जो पाठकों को सोचने पर मजबूर कर देता है। डॉ हेमा ठाकुर, साहित्यकार रत्न चंद निर्झर व जीत राम सुमन ने भी डॉक्टर अनीता शर्मा के काव्य संग्रह के बारे में परिचर्चा में भाग लिया। रितेश गुप्ता, प्रकाश शर्मा व प्रकाश वर्मा के मधुर गीतों व भजनों ने कार्यक्रम में खूब समां बांधा। डॉ अनीता शर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी गणमान्य अतिथियों व साहित्यकारों का स्वागत किया। जिला भाषा अधिकारी रेवती सैनी ने सभी का धन्यवाद करते हुए इस कार्यक्रम को बेहद सफल बताया। इस साहित्यक कार्यक्रम में डॉ. अनीता शर्मा की बेटी सुरभि शर्मा जोकि फ़िल्मी दुनिया में नाम कमा रही है तथा विभिन्न सौंदर्य प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है विशेष तौर पर पहुंची। पालमपुर से डाक्टर अनीता शर्मा के बड़े भाई साहब आनंद गोपाल शर्मा कार्यक्रम में विशेष रुप से पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *