आनी के दलाश में सेब की बोरियों से लदा टेम्पो पलटा, चालक  गम्भीर रूप से घायल

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
आनी के दलाश में ओवरी ढांक के समीप सोमवार देर रात्रि  सेब की बोरियों से लदा एक टेम्पो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें सवार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए फौरन रामपुर अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस उपाधीक्षक आनी रबिन्द्र नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार देर सांय को कुंगश के रिश्ता गांव का निवासी संतोष कुमार अपने टाटा टेम्पो 1109 में  दलाश क्षेत्र से सेब की बोरियां लादकर इन्हें परवाणू की तरफ ले जा रहा था।
इसी बीच जब वह  रात ग्यारह बजे सोईधार गोहाण के समीप ओवरी ढांक के पास पहुंचा तो, सड़क तंग होने के कारण टेम्पो ने संतुलन खोया और वह सड़क से वाहर होकर पहाड़ी में लुढ़ककर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
रविन्द्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने  सम्बंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *