सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
आम आदमी पार्टी की मनाली विधानसभा क्षेत्र की पूर्व अध्यक्ष भारती चौपड़ा ने कुल्लू में मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए कांग्रेस व भाजपा आम आदमी पार्टी की नकल करने लगी है।
लेकिन प्रदेश की जनता अब इनके झांसे में आने वाली नहीं है और विधानसभा चुनाव में इनको सबक सीखाने को पूरी तरह से तैयार है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की जनता को चार गारंटी दी है। जिसे वह प्रदेश में सरकार बनने पर पूरा करेगी।
भारती ने कहा कि आप महज घोषणा करने में विश्वास नहीं रखती है, बल्कि गारंटी के साथ अपनी योजनाओं को लागू करने में विश्वास रखती है।
आप ने पिछले दिनों प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान से जुड़ी गारंटी दी है। जिसमें 18 साल से उपर की महिलाओं को हर माह 1000 रू. सम्मान राशि मिलेगी।
उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले दिन कांग्रेस ने भी आप की नकल करते हुए प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए गारंटी देने का ढोंग किया है।
कांग्रेस के नेता पहले इन गारंटियों को अपने राज्यों में लागू करके बताएं। लेकिन उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में इन गारंटियों को लागू न करके केवल हिमाचल के लोगों को चुनाव में लुभावनी घोषणायें करने महज नाटक किया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार पहले तो आप की प्रदेश की जनता को फ्री सुविधाएं देने के लिए आलोचना करती रही।
लेकिन अब चुनाव में अपनी खराब स्थिति को भांपते हुए आप की नकल करके बिजली पानी आदि फ्री देने व महिलाओं को बस में आधा किराये की घोषणा करके जनता की हितेषी दर्शा रही है।
भारती ने कहा कि आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों को प्रदेश की जनता पसंद कर रही है। आने वाले चुनाव में प्रदेश में आप की सरकार सत्तासीन होगी और आम आदमी पार्टी हिमाचल में सरकार बनाने पर लोगों को पूरी तरह से भ्रष्टाचार मुक्त स्वच्छ शासन मुहैया करवाएगी।
लोगों को घर द्वार पर शिक्षा, स्वास्थ्य व महिलायों के लिए स्त्री सम्मान गारंटी जैसी हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस खत्म हो गई है, भाजपा से लोग नाराज है, ऐसे में आप ही हिमाचल की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प है।
आप के लगातार बढ़ते जनाधार को देखते हुए हिमाचल में कांग्रेस व भाजपा बुरी तरह से बौखलाहट में हैं।
उन्होंने प्रदेश की महिलाओं के लिए देने के लिए अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार प्रकट किया।