वरिष्ठ कार्यकर्ता चमारू राम को बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस एसटी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर बड़ाभंगाल में ख़ुशी कि लहर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट।

जिला कांगड़ा के दूर दराज़ क्षेत्र बड़ाभंगाल के निवासी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता चमारू राम को बैजनाथ ब्लॉक कांग्रेस एसटी का अध्यक्ष नियुक्त करने पर बड़ाभंगाल वासियों ने बेहद प्रसन्नता ज़ाहिर की है। पत्रकारवार्ता में चमारू राम ने बताया कि ब्लॉक कांग्रेस ने गत कई वर्षों से मात्र कांग्रेस पार्टी में दिनरात कार्य करने के चलते उन्हें ब्लॉक कांग्रेस में एसटी का अध्यक्ष चुना है। चमारू राम ने बताया कि ब्लॉक स्तर पर कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वे उसे बेखूबी निभाएंगे तथा पार्टी हित में दिन-रात मेहनत कर बैजनाथ क्षेत्र में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ कर पार्टी को और भी मज़बूत बनाएंगे। चमारू राम ने इस पद के लिए नियुक्त करने पर ब्लॉक कांग्रेस पूर्व विधायक किशोरी लाल, प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्षा मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रतिभा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा तथा केन्द्र की कांग्रेस हाईकमान का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *