सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
विकास खण्ड आनी की ग्रांम पंचायत रोपा में स्थानीय विधायक किशोरीलाल सागर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए पंचायत द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन का विधिवत उद्धघाटन कर जनता को समर्पित किया।
बिधायक किशोरीलाल सागर ने इस दौरान ग्रांम पंचायत रोपा के गाँव मंडार में निर्मित अटल ज्ञान केंद्र(पुस्तकालय) का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में स्थानीय पंचायत की प्रधान अनु ठाकुर ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया। उन्होंने दो सालो में पंचायत द्वारा किए गए विकास कार्य की रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अनु ठाकुर ने कहा कि मनरेगा के तहत गाँव की महिलाओं ने बेहतरीन कार्य किया है। गाँव के रास्ते पक्के किए गए। गाँव के लिए सम्पर्क सड़क का निर्माण किया है।
प्रधान ने विधायक किशोरीलाल सागर के समक्ष पंचायत की कुछ मांगे रखी। इस मौके पर विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि सरकार ने आनी विधानसभा क्षेत्र में चहुंमुखी विकास किया है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य व बिजली पानी की सुविधा से हर क्षेत्र को जोड़ा है।
जिला परिषद सदस्य जीवन ठाकुर ने पंचायत घर के साथ मैदान में फेंसिंग के लिए 1 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गाँव की महिलाएं मेहनती और कर्मठ है।