बरोट के ठंडी गोलाई मेले में लोक गायक रमेश ठाकुर ने दर्शकों का का किया भरपूर मनोरंजन

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट।

चौहार घाटी की बरोट पंचायत के ठंडी गोलाई में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में युवक मंडल तथा महिला मंडल बरोट द्वारा दो अक्तूबर से मनाया जाने वाले तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन सुबह के समय माइंड ऑपरेशन अकेडमी जोगिन्द्र नगर के संचालक राम प्रकाश ठाकुर बतौर मुख्यातिथि पधारे।

पहली सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के सुप्रसिद्ध गायक कलाकार रमेश ठाकुर को मुख्य कलाकार के रूप में आमंत्रित किया गया था | इस सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व जिला परिषद सदस्य भारत भूषण ने शिरकत की।

युवक मंडल बरोट के प्रधान मोहिन्द्र सिंह ने मुख्यातिथि को टोपी तथा महिला मंडल बरोट की प्रधान सन्तोष कुमारी ने मफलर तथा बेज़ देकर सम्मानित किया।

रात लगभग सवा नौ बजे मुख्य गायक कलाकार रमेश ठाकुर के मंच पर आते ही दर्शकों जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से उनका जोरदार स्वागत किया गया। रमेश ठाकुर ने सवा नौ बजे से मंच संभाला और रात लगभग पौने ग्यारह बजे तक दर्शकों का मनोरंजन करते रहे।

मुख्य कलाकर के साथ जोगिन्द्र नगर के बुनाड़ गाँव की शोभा ठाकुर और इश्वर कुमार, पोलिंग गाँव के विजय ठाकुर, ग्रामण गाँव के रूप सिंह, वोचिंग गाँव के कमलेश कुमार तथा छोटा भंगाल घाटी के गाँव जुधार गाँव के नन्हें कलाकार ने भी अपनी सुरीली आवाज़ से गीत गाकर दशकों झुमने पर मजबूर किया।

सुबह के मुख्यातिथि राम प्रकाश ठाकुर तथा सांस्कृतिक संध्या के मुख्यातिथि ने आयोजकों को अपनी ओर से 11- 11 हज़ार रूपए की धनराशी नगद प्रदान की जिसके लिए युवक मंडल तथा महिला मंडल बरोट ने दोनों अतिथियों का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *