आनी के परकोट गांव में आसमानी बिजली गिरने से एक की मौत तीन घायल

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
सी आर शर्मा, आनी
मंगलवार शाम करीब पांच बजे आनी खण्ड की कमांद पंचायत के परकोट गांव से दौ सौ मीटर दूरी पर घास काटने गई एक महिला पर बिजली गिरने से मौके पर मौत हो गई है। जबकि तीन अन्य घायल हो गए है।
घायलों को 108 एंबुलेंस से आनी अस्पताल लाया गया है। परकोट निवासी तेजराम ने बताया कि महिलाएं खेतों को घास काटने गई थी तो अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश शुरू हुई।
बारिश से बचने के लिए तीन महिलाओं और एक बच्चे ने पत्थर के नीचे रूके तभी अचानक पत्थर के साथ पेड पर आसमानी बिजली गिर गई।
जिसमें परकोट की 36 वर्षीेय रीमा देवी बिजली की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई जबकि 40 वर्षीय शांति देवी, 33 वर्षीय चांदा देवी और चांदा का 10 वर्षीय बैभव घायल हो गए हैं।
तीन घायलों को आनी अस्पताल ले जाया गया। डीएसपी आनी रविन्द्र नेगी ने बताया कि मृत्क रीमा देवी का पोस्टमाॅर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *