हिमाचल प्रदेश में 21 दिसंबर तक मौसम रहेगा साफ़, बर्फ के दीदार के लिए करना होगा इंतजार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ ब्यूरो 

कुल्लू 

हिमाचल प्रदेश में  21 दिसंबर तक मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। क्रिसमस मानाने देश विदेश से सैलानी मनाली और शिमला की तरफ रुख कर रहे है। उन्हें उमीद है की क्रिसमस में बर्फ के दीदार जरुर होंगे परन्तु मौसम में किसी तरह का बदलाव न होने की वजह से सैलानियों की बर्फ देखने की चाह अधूरी रह सकती है। विदेशों व् अन्य राज्यों से हिमाचल प्रदेश आने वाले सैलानियों को क्रिसमस पर बर्फबारी होने की पूरी उम्मीद हैं। क्रिसमस का जश्न मानाने के लिए सबसे ज्यादा मनाली और शिमला में सैलानी होटलों की एडवांस बुकिंग कर रहे हैं लेकिन मौसम विभाग के अनुसार अभी बर्फबारी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं  जिससे सैलानियों को बर्फ के दीदार के लिए काफी  इंतजार करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश में  21 दिसंबर तक मौसम इसी तरह शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा मैदानी एरिया बिलासपुर और मंडी में 17 दिसंबर से घने कोहरे की परेशानी रहेगी। कांगड़ा, हमीरपुर, उना और मंडी जिला में शीत लहर का प्रभाव रहेगा। बीते कल शिमला में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा सुंदरनगर में 24.3 डिग्री, भुंतर में 22.1 डिग्री, कल्पा में 14 डिग्री, धर्मशाला में 24 डिग्री, उना 27 डिग्री, नाहन में 20 डिग्री, सोलन में 25 डिग्री, मनाली में 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। प्रदेश में बारिश व बर्फ़बारी न होने के कारण किसानों और बागवानों की सेब और अन्य फसलें भी प्रभावित हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *