प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मे  पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा पर कर्मचारियो व उनके परिजनों मे खुशी का माहौल,पटाखे चला कर किया खुशी का इज़हार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

कुल्लू, 13 जनवरी

मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता मे आयोजित प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मे  पुरानी पैंशन बहाली की घोषणा पर जिले मे मई 2003 के बाद सरकारी नौकरी में लगे  कर्मचारियो व उनके परिजनों मे खुशी का माहौल,पटाखे चला कर किया खुशी का इज़हार। एनपीएस के जिला अध्यक्ष  विनोद डोगरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया और नाटी लगा कर ख़ुशी जताई।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा ओपीएस बहाली की घोषणा के बाद जहां पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल है वहीं कुल्लू में एनपीएस कर्मचारियों ने नाटी डालकर जश्न मनाया।

सबसे पहले गौड निवास में कर्मचारी एकत्र हुए और लड्डू बांटकर खुशी मनाई। यही नहीं सुक्खू सरकार जिंदाबाद के नारों से भी कुल्लू गूंज उठा। इसके बाद सभी कर्मचारी नाटी में झूम उठे और खूब जश्न मनाया।

इस अवसर पर एनपीएस कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष विनोद डोगरा ने कहा कि उनकी लंबे अरसे से चली आ रही मांग सुक्खू सरकार ने बहाल कर दी है। उन्होंने कहा कि  मई 2003 को एनपीएस का काला कानून लाया गया था और उसके बाद कर्मचारी सड़कों पर थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में कहा था कि सरकार आते ही पहली केबिनेट की बैठक में ओपीएस बहाल होगी और कांग्रेस सरकार ने अपना वादा निभाया है जिससे प्रदेश भर के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों  व उनके परिजनो की सामाजिक सुरक्षा बढ़ी है और अब कर्मचारी सुरक्षित हो गए हैं।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश की भांति कुल्लू जिला में भी ओपीएस की बहाली को लेकर बड़ा सम्मेलन होगा। उन्होनें कहा कि प्रदेश मे नव निर्वाचित सुक्खू सरकार ने कर्मचारियों कि 19वर्ष पुरानी मांग पूरी हुई है। आज का दिन प्रदेश के लिए  ऐतिहासिक दिन है।

इस अवसर पर जिला भर मे अलग अलग स्थानों पर भी कर्मचारियों व उनके परिजनो मिठाई बांट कर खुशी मनाई। कुल्लू में आयोजित कार्यक्रम मे जिले भर से एनपीएस कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने भाग लिया।

ओपीएस बहाल करने पर लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने किया मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त, कर्मचारियों ने किया प्रदेश सरकार का धन्यवाद

जिला लाहौल  स्पीति  के लाहौल इकाई के  एनपीएस कर्मचारी संघ  के अध्यक्ष  प्रताप  सिंह  ने कहा की प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने सरकारी कर्मियों की पुरानी पेंशन स्कीम (ओपीएस) बहाल कर प्रदेश के लाखों कर्मियों को लोहड़ी का तोहफा दिया है।

उन्होंने  ने कहा की सरकार के इस ऐतिहासिक कदम से प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही ओपीएस बहाली की मांग को न केवल पूरा किया है बल्कि सरकारी कर्मियों को राहत प्रदान की है।

सरकार के इस निर्णय को लेकर  लाहौल एनपीएस कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया है। उन्होने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है उन्होंने सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय लेने पर समस्त एनपीएस कर्मचारियों एवं उनके परिजनों की ओर से धन्यवाद व्यक्त किया है।

लाहौल के उदयपुर उप मंडल के शिक्षा विभाग से वर्ष 2015 में गांव मडग्राम के एनपीएस में  सेवानिवृत्त कर्मचारी के धर्मपत्नी सुखदेवी जी ने कहा की घर का खर्चा चलाना मुश्किल हो गया गया था लेकिन अब प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पुरानी पेंशन बहाल कर  बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने प्रदेश  सरकार के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी का हार्दिक धन्यवाद किया है।

लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने भी सरकारी कर्मचारियों के हित के लिए प्रदेश सरकार के प्रथम कैबिनेट के  ऐतिहासिक फैसले का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *