शिमला सराहर बस सेवा हुई बहाल, लोगों ने विधायक लोकेंद्र कुमार का जताया आभार

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ 
सी आर शर्मा, आनी 
हिमाचल पथ परिवहन निगम की शिमला सराहर बस सेवा बहाल हो गयी है जिससे  क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। यह बस सेवा राजधानी शिमला जाने वाले यात्रियों के लिए एकमात्र बस सेवा है। शिमला-2 डिपो की इस बस सेवा न चलने से निथर के लोगों में भारी रोष था। यह राजधानी शिमला को सीधे जाने आने के लिए  एकमात्र पुरानी बस सेवा है जिससे इस बस सेवा से निथर उपतहसील की देहरा,निथर,लोट, दुराह पंचायतों के सैकड़ों लोगों को सुविधा मिलती है।
अकस्मात् इस बस सेवा के बन्द होने से क्षेत्र की जनता को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था।लोगों ने इस  समस्या के बारे जब आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार को अवगत करवाया तो, उन्होंने तुरन्त इस पर कार्यवाही अमल में लाकर क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा हिमाचल पथ परिवहन निगम शिमला डिपो-2 से बात कर इस बस सेवा को तुरन्त बहाल करने बात कही। जिसके अनुरूप सोमवार से बस सेवा बहाल हो गयी है। निथर क्षेत्र की जनता ने इसके लिए आनी के  विधायक लोकेंद्र कुमार सहित परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक  का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *