सुरभि न्यूज़ ब्यूरो
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पंचायतों में सचिवों के 523 खाली पद भरने को अपनी स्वीकृती दे दी है। यह पद अब हिमाचल लोकसेवा आयोग के माध्यम से भरे जाएंगे।
इससे पहले यह पद हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के द्वारा भरे जाने थे। लेकिन पेपर लीक मामले के बाद हमीरपुर चयन
आयोग को निलंबित कर दिए जाने से पंचायत सचिवों की भर्ती का मामला लटक गया था।
मिली जानकारी के अनुसार अब सरकार ने हिमाचल लोकसेवा आयोग के माध्यम से इन पदों को भरने का निर्णय लिया है। जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 325 पद भरे जाने हैं।
जिसमें 20 फीसदी पद विभागीय पदोन्नति से भरे जाएंगे जबकि शेष पदों को लिखित परीक्षा के आधार पर मेरिट में आने वाले अभ्यर्थियों से भरा जाएगा।
विभागीय जानकारी के अनुसार रिक्त पदों में से पूर्व सैनिकों के 91 पद, विशेष श्रेणी के 17 और खेल कोटे से 22 पद भरे जाने हैं। अन्य वर्गों के
लिए पंचायत सचिवों के लिए बाकी पद भरे जाने हैं।
जिसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन पदों को भरे जाने के संदर्भ में अधिसूचना जारी हो जाएगी।