अंजना धीमान को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का सदस्य बनाए जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जताया आभार

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ 

विजयराज उपाध्याय, बिलासपुर

अंजना धीमन को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का सदस्य बनाए जाने पर ज़िला बिलासपुर में ख़ुशी का माहोल है। ज़िला के महामंत्री अनुराग पंडित ने बताया कि अंजना धीमान ने पूर्व में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। अंजना धीमन पूर्व में यूथ कांग्रेस की अध्यक्षा, प्रदेश कांग्रेस की सचिव, ज़िला परिषद की अध्यक्षा, निर्विरोध ग्राम पंचायत प्रधान महिला कांग्रेस की अध्यक्षा व विभिन्न पदों पर कार्य कर चुकी हैं। अंजना धीमन वर्तमान में बिलासपुर ज़िला कांग्रेस की अध्यक्षा हैं। अनुराग ने बताया कि अंजना धीमान बहुत ही मेहनती व सन्गठन के प्रति कर्मठ हैं। ज़िला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुराग पंडित, सीता राम शास्त्री, सरपाल ठाकुर, विशाल, विजय वर्धन, मीरा भोगल, प्रवीण, आई डी शर्मा, ओ पी गौतम, विमला, गोदावरी ,प्रताप कौंडल ,नरोतम धीमन, शिप्रा शर्मा, संदीप कुमार, रोहित शर्मा, अरविंद धीमान व सभी पदाधिकारियों ने व सभी ब्लॉक अध्यक्षों सतीश चंदेल, देशराज, श्यामलाल बँगा तथा जागीर सिंह मेहता ने ज़िला अध्यक्षा अंजना धीमन को स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का मेम्बर नियुक्त होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का धन्यवाद व्यक्त किया है। ज़िला बिलासपुर कांग्रेस कमेटी के सभी उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव व कार्यकारिणी के सभी सदस्यों व सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु का धन्यवाद करती है व मुख्यमंत्री को यह आश्वासन दिलाती है कि अंजना धीमन जी अपने कार्य को बेख़ूबी निभायेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *