सुरभि न्यूज़
खुशी राम ठाकुर, बरोट
जिला मंडी चौहर घाटी के बरोट में एकल विधालय केन्द्रों में कार्यरत आचार्यों ने एकल विद्यालय अभियान के संच बरोट की प्रमुख प्रियंका की अगुवाई में सावन के इस पवित्र माह में देवदार के बीस पौ पौधों का पौधरोपण किया। प्रिंयका ने बताया कि वे प्रतिवर्ष इसी माह विभिन्न प्रकार के पौधरोपण करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि पेड़ –पौधे लगाने से जहां पर्यावरण सरक्षण व संबर्धन होता है वहीँ पेड़ों को गांवों से बाहर लगाने से आने वाले समय में बन्दर गाँवों के अंदर तथा किसानों की फसलों का ज्यादा नुक्सान नहीं करेंगे क्योकि उन्हें गाँव के बाहर ही खाने को मिल जाएगा। प्रियंका ने सभी आचार्यों से अपील की है कि वे अपने गाँवों तथा आसपास भी अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं। एकल विद्यालय अभियान के संच बरोट के अध्यक्ष खुशीराम ठाकुर ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए किए जा रहे विभिन्न पेड़ों के पौधरोपण के लिए एकल विद्यालय अभियान के संच बरोट की प्रमुख तथा सभी आचार्यो की खूब सराहना की है।