आनी के चखाना गांव में धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

छविन्द्र शर्मा, आनी

आनी के साथ लगते करसोग क्षेत्र की सीमावर्ती पंचायत तुमन के गांव चखाणा में सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी का  पर्व  बड़ी धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र की अधिष्ठात्री देवी माता चखाना दुर्गा के कारदार् ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण के जन्म को समर्पित जन्माष्टमी पर्व चखाना दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्राचीन परंपरा अनुसार मनाया गया।
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की पावन वेला पर कृष्ण जी की पूजा अर्चना के बाद भजन कीर्तन का दौर चला। भक्तों को दर्शन देने के लिए माता देव वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ अपने दिव्य रथ में सुसज्जित होकर वाहर प्रांगण में निकली और उनके साथ भगवान परशुराम के क्रो को भी बाहर लाकर ठहरी में बिराजमान किया  गया।
इस दौरान ब्राह्मणों द्वारा प्राचीन संस्कृति का निर्वहन करते हुए ताटी में प्राचीन काव गीत पर ढाई फेर की नाटी लगाई गई। कारदार ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि जन्माष्टमी के पावन अबसर पर भगवान परशुराम को कलश रूप में स्थापित किया गया और आराध्य देवी की पूजा अर्चना के बाद कथावाचक गौरी दत्त शर्मा भक्तों को श्रीकृष्ण लीला सहित रामायण व महाभारत के प्रसंगों का संक्षिप्त रूप से कथावाचन किया, जिसे सुन भक्त निहाल हो  गए।
वहीं इस पर्व को चार चाँद लगाने के लिए तुमन, चखाना, कनेयोग ब बखौहण गांव की ग्रामीण महिलाओं ने अपनी पारम्परिक वेशभूषा में सजधज कर अपनी आराध्य देवी की पूजा अर्चना की और उन्हें ऋतु फल सेव, नाशपाती, खीरा व अखरोट तथा बीथू का फलाहार सहित अन्य क़ई प्रकार के अनाज अर्पित कर परिवार के लिए सुख समृद्धि का आशिर्वाद  मांगा।
इस मौके पर देवी माता के देव नृत्य ने भी सबका मन मोहा। मेले में मंदिर कमेटी के प्रधान मनोज वर्मा, सचिव चेत राम शर्मा, केशव  राम शर्मा, हुकम शर्मा, नारायण दास शर्मा, ज्ञान चन्द शर्मा, कमल दत्त शर्मा, रत्ती राम शर्मा, सौंकी राम शर्मा तथा किशोरी लाल शर्मा सहित अन्य  कई कारकून मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *