आनी के निथर बारह भादों मेले में निकली देवता साहिब बूढ़ा महादेव की शोभा रथ यात्रा 

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
आनी के निथर का प्रसिद्ध बारह भादों  मेला इस वर्ष भी बड़े धूमधाम से मनाया गया। देवता साहिब बूढ़ा महादेव की रथ यात्रा कूपरदड से पारंपरिक ढोल नगाड़ों की धुनों के साथ निकली। इस यात्रा में देवता साहिब बूढ़ा महादेव के साथ सैंकड़ों देवलू व स्थानीय लोगों  ने भाग लिया। ये रथ यात्रा घरौली गाँव और निथर बाज़ार और देहरा गाँव से होते हुए बूढ़ा महादेव के मंदिर पहुँची।
निथर क्षेत्र के आराध्य देव के दर्शनों के लिए लोगों का ताँता लगा रहा। उसके बाद स्थानीय लोगों ने पारंपरिक गीतों पर नाटी नृत्य किया। जिसमें क्षेत्र के कई बुजुर्ग व युवाओं ने बढ़चढ़कर भाग लिया। बूढ़ा महादेव मंदिर कमेटी के कारदार ताबे राम ठाकुर ने कहा कि नित्थर का बारह भादों मेला सैंकड़ों वर्षों से मनाया जा रहा है, जिसमें निथर के आसपास के हज़ारों लोग भाग लेते हैं और देवता साहिब बूढ़ा महादेव के दर्शन करते हैं।
लोग  अपने ईष्ट देव के समक्ष माथा टेककर  परिवार की ख़ुशहाली के लिये प्रार्थना करते हैं। इस मेले में लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। मेले में दिन के कार्यक्रमों में जहाँ स्कूली बच्चों, महिला मंडलों व लोक गायकों ने मेले में आए लोगों का भरपूर मनोरंजन किया, वहीं  रात्रि सांस्कृतिक संध्याओं में स्टार कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुति से खूब वाहवाही लूटी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *