देव जातर में द्रंग विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने की शिरकत

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

द्रंग क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पदवाहन निवासी धर्म चंद द्वारा अपने घर में जय देव रोपड़ पाल ब्रह्मा जी के नाम से शुक्रवार के दिन देव जातर का आयोजन किया गया। देव जातर में द्रंग क्षेत्र के विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने शिरकत की।

इस दौरान विधायक पूर्ण चंद ठाकुर अन्य अतिथिगणों सहित जय देव रोपड़ पाल ब्रह्मा जी के आगे नतमस्तक हुए और उनका आशिर्बाद भी प्राप्त किया। इसके उपरांत विधायक पूर्ण चंद ठाकुर ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को भी सुना।

इस मौके पर उनके साथ पद्धर मंडल भाजपा के अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर और द्रंग भाजपा मंडल के अध्यक्ष राजू ठाकुर सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *