चौहार घाटी में धूम धाम से आयोजित किया अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट

जिला की चौहार घाटी की बरोट पंचायत के प्रांगण में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अन्तराष्ट्रीय महिला दिवसको बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बरोट पंचायत के अंतर्गत आने वाले महिला मंडल बरोट, थुजी, ढरांगण, तरवाण तथा महिला मंडल काव की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस में ग्राम पंचायत बरोट के अंतर्गत आने वाले तरस्वाण गाँव के निवासी व चौहार घाटी के समाज सेवक काहन सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बरोट पंचायत के प्रांगण में पधारने पर बरोट पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों सहित वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं ने मुख्यातिथि का फूलमालाओं से जोरदार सवागत किया।

पंचायत प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर ने बताया कि इस सुअवसर पर महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार की पहाड़ी नाटियां, महिला दिवस पर भाषण, कविताएं, एकलगान, घड़ा तोड़, मेंढक दौड़, चम्मच नींबू दौड़ तथा रस्साकसी खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया और प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

मुख्यातिथि काहन सिंह ठाकुर द्वारा विजेता महिलाओं को पुरस्कृत करने के साथ – साथ अन्य समस्त महिला मंडल को उपहार देकर सम्मानित किया। बरोट पंचायत के बरोट गाँव के शिक्षित नौजवान अखिल ठाकुर ने मंच संचालन की जिम्मेदारी बखूबी निभाई, जिसके चलते समस्त लोगों ने अखिल ठाकुर की भूरी – भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर मुख्यातिथि काहन सिंह ठाकुर ने महिलाओं को अन्तराष्ट्रीय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को महिलाओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस दौर में महिलाएं पुरुषों से आगे चल रही है। देश की महिलाएं सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से निभाने के साथ- साथ समाज को एक नई दिशा दे रही है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर ने  मुख्यातिथि के रूप में पधारने पर काहन सिंह ठाकुर का आभार जताया और वहां पर उपस्थित सभी महिलाओं को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओ की महिलाओ के रूप में पहचान होनी चाहिए।

महिलाओं को सांझा प्रयास करने के माध्यम से अहिंसा के खिलाफ आवाज़ बुलंद करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए आत्म निर्भर हों। मुख्यातिथि काहन सिंह ने अपनी ओर से बरोट पंचायत को 15 हज़ार तथा उपस्थित हुई पांचो महिला मंडल को अपनी ओर से 11-11 सौ रुपये नगद प्रदान किए।

पंचायत प्रधान डाक्टर रमेश ठाकुर ने महिलाओं से आग्रह किया है कि अपने बच्चों को विभिन्न प्रकार के नशे, चिट्टा, चरस, तम्बाकू आदि का सेवन न करने के लिए प्ररित करें। इस मौके पर उनके साथ पंचायत के उपप्रधान अनिल कुमार, सचिव श्रवण कुमार, बीडीसी सदस्य कृष्ण कुमार, बरोट पंचायत के पूर्व उपप्रधान श्याम सिंह, अरविन्द, कृष्ण कुमार, चंद राम सभी बार्डों के बार्ड सदस्य सहित पंचायत के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *