सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी
बाल किशोरी व महिला उत्थान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने के लिए जिला कुल्लू से बाल विकास परियोजना आनी के आंगनबाड़ी केंद्र चौकी वृत कमांद की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा देवी को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कर कमलों से राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
इस सम्मान के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी आनी ईन्द्र सिंह गर्ग ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उमा देवी को बधाई दी है।