हिमस्खनल की चपेट में आया पुलिस वाहन, जवानों ने भागकर बचाई अपनी जान

Listen to this article

सुरभि न्यूज़

मनाली, कुल्लू

जिला कुल्लू के मनाली-केलांग मार्ग पर धुंधी के पास बीते दिन हिमस्खलन होने से मनाली पुलिस का पुलिस वाहन उसकी चपेट में आ गया।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में वाहन में सवार सभी पुलिस कर्मी सुरक्षित हैं। पुलिस जवानों ने भागकर अपनी जान बचाई। जबकि हिमस्खनल की चपेट में आने से पुलिस वाहन को नुकसान पहुंचा है।

मिली जानकारी के अनुसार कुल्लू जिला सहित मनाली के ऊंचाई वाले इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बर्फबारी हो रही थी। लाहुल से वाहनों की आवाजाही जारी थी। वहीं, मनाली पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर तैनात थी और लगातार गश्त कर रही थी।

इसी के चलते पुलिस जवान वाहन में सवार होकर सोलंगनाला से धुंधी की ओर जा रहे थे। इसी बीच में हिमस्खलन हो गया। मगर पुलिस कर्मचारियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए वाहन को छोड़ भाग कर अपनी जान बचाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *