कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर बना आनी का लाल पुष्पेंद्र शर्मा

Listen to this article
सुरभि न्यूज़
छविन्द्र शर्मा, आनी 24 जून
विकास खंड आनी की बखनाओं पंचायत के ठोगी गांव से सम्बन्ध रखने वाले होनहार युवा पुष्पेंद्र शर्मा पुत्र ई. धन सिंह शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पुष्पेंद्र की नियुक्ति भारत सरकार के प्रतिष्ठित विभाग कैबिनेट सचिवालय में डिप्टी फील्ड ऑफिसर के पद पर हुई है। इस सफलता पर परिवार व सम्बन्धियों  सहित समूचे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

पुष्पेंद्र के पिता ई. धन सिंह शर्मा और माता लता शर्मा ने बेटे की इस सफलता को उसकी मेहनत और संकल्प का परिणाम बताया। पिता धन सिंह ने सोशल मीडिया पर लिखा  “बधाई हो बेटे! यह सफलता तुम्हारी कठिन परिश्रम और समर्पण का फल है। भगवान तुम्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दें।”

पुष्पेंद्र के दादा-दादी समेत पूरे परिवार में खुशी की लहर है। गांव और पंचायत स्तर पर लोग इस युवा की उपलब्धि को प्रेरणास्रोत मान रहे हैं और बधाई दे रहे हैं। पुष्पेंद्र ने न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे आनी क्षेत्र का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *