सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत मनाली में हुई भाजपा महिला मोर्चा व भाजपा युवा मोर्चा की बैठक

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ मनाली। सेवा संगठन फेस -2 कार्यक्रम के तहत मनाली में भाजपा महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा की संयुक्त बैठक हुई ।इस बैठक में शिक्षा एवं भाषा संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे।

भाजपा महिला मोर्चा मंडी संसदीय क्षेत्र आईटी की सह संयोजिका लक्ष्मी सेन ने बताया कि इस बैठक मे कोविड-19 से निपटने हेतू बैठक की।उन्होंने बताया कि दोनों मोर्चों ने महामारी के दूसरे दौर में भी अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया है कोविड को हराने का संकल्प लिया।उन्होंने कहा मनाली मंडल की बैठक में धनेश्वरी ठाकुर उपाध्यक्ष भाजपा हिमाचल प्रदेश , दुर्गा सिंह ठाकुर अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थिति रहे।