कोरोना महामारी से निपटना देश और राज्य के सभी राजनीतिक नेतृत्व का एक नया अनुभव:गोविंद सिंह ठाकुर

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। कोरोना महामारी से निपटना देश और राज्य के सभी राजनीतिक नेतृत्व का एक नया अनुभव है। यह देश के लोगों का सौभाग्य है कि इस परीक्षा की घड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का मार्गदर्शन कर रहे हैं। यह बात शिक्षा, भाषा कला एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने नागरिक अस्पताल मनाली में हंस फाउंडेशन के प्रणेता भोले महाराज और माता मंगला के माध्यम से भेजी गई स्वास्थ्य सामग्री को नागरिक अस्पताल मनाली के प्रवंधन को सौंपने के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ठाकुर कुंजलाल दामोदरी ठाकुर मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से मनाली अस्पताल को 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और 100 पीपी किटें भेंट की है।उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर यह सामग्री कोविड-19 के कठिन दौर में अस्पताल में सेवाएं दे रहे स्वास्थ्य कर्मियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगी।गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि आज पूरा विश्व कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित है। जयराम सरकार इस संकट से निकलने के भरसक प्रयत्न कर रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश का प्रत्येक नागरिक कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए सरकार के निर्देशों सामाजिक दूरी को अपनाना, फेस मास्क का उपयोग करना और नियमित रूप से हाथों को साबुन से धोना आदि का पालन कर रहा है। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली अस्पताल से मॉल रोड तक हो रही सड़क टायरिंग का भी जायजा लिया और वहां कार्यरत मजदूरों को मास्क और सैनिटाइजर भी उपलब्ध करवाएं। उन्होंने मनाली रामबाग में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों को पीपी किटें भेंट की। वहीं शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कोठी,सोलांग,और कुलंग बुथ को सैनिटाइजर और ऑक्सीमीटर भी वितरित किये। इस दौरान उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को प्रदेश सरकार की होम आइसोलेशन किट और अपने ट्रस्ट के माध्यम से गाउन,गलवज,सेनिटाजर, N -95 मास्क ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर भी भेंट किये। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भारत में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर विश्व के अधिकतर विकसित देशों की तुलना में बहुत कम है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए समयबद्ध और उचित निर्णय को जाता है। इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर, पूर्व भाजपा मनाली मंडल के अध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री ठाकुरदास सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *