विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत नगर और रूमसु के पदाधिकारियो द्वारा पौधारोपण किया गया

इस खबर को सुनें

कुलभूषण अवस्थी पतलीकूहल। विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत नगर और रूमसु के पदाधिकारियो ने पौधारोपण किया। जैसा कि आए दिन कोरोना महामारी के कारण नगर खंड के लोगों ने अपनी और अपने संबंधियों की जान गवाई है। कोरोनावायरस की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा ऑक्सीजन की आवश्यकता संक्रमित लोगों को हुई है। जिसके चलते आज विश्व पर्यावरण दिवस पर ग्राम पंचायत नगर और रूमसु के पदाधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। ग्राम पंचायत नगर के प्रधान प्रदीप ठाकुर और ग्राम पंचायत रूमसु के प्रधान देवराज ने जानकारी देते हुए कहा कि दोनों पंचायतों द्वारा 50 कोश के पेड़ विश्व पर्यावरण दिवस पर लगाए गए। वही वन महिला मंडल चचोगी के सदस्यों द्वारा 50 देवदार के पौधे ग्राम पंचायत नगर और रूमसू के सहयोग से रोपे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *