हिमाचल ओबीसी के चेयरमेन रामलोक धनोटिया ने ओबीसी वर्ग के लोगों की सुनी समस्याएं

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। द्रंग विधान सभा क्षेत्र की चौहार घाटी के बरोट में रविवार के दिन एक दिवसीय दौरे में आए हिमाचल ओबीसी के चेयरमेन रामलोक धनोटिया ने ओबीसी वर्ग के लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कपूर चंद ने प्रेस को ज़ारी ब्यान में बताया कि केन्द्र की नरेंद्र मोदी की सरकार ने ओबीसी को संवेधानिक दर्ज़ा देकर ऐतिहासिक कार्य किया है। ओबीसी वर्ग को 27  प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर जिसे तुरंत प्रभाव से लागू कर नरेंद्र मोदी की सरकार ने ओबीसी सांसदों को केन्द्रीय मंत्री मंडल में मंत्री बनाया गया है। जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ओबीसी वर्ग के प्रति सही मायने में हितैषी है। इसके साथ–साथ प्रदेश के मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर का आभार जताते हुए हुए कपूर चंद ने बताया कि प्रदेश में प्रदेश ओबीसी कमीशन का चेयरमेन बनाकर ओबीसी वर्ग को बड़ा तोहफा प्रदान किया है। इससे ओबीसी वर्ग के लोग ओबीसिसे सम्बंधित अपनी हर समस्याओं को सरकार तक पहुंचा सकेंगे। जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के कपूर चंद ने बताया कि उन्होंने प्रदेश ओबीसी कमीशन के चेयरमेन रामलोक धनोटिया के समक्ष ओबीसी की मांग रखते हुए बताया कि ओबीसी का जो प्रमाण पत्र एक वर्ष का बनाया जाता है। उसकी अवधि बढ़ाकर पांच वर्ष तक की जाए। जिससे इस वर्ग के लोगों को इस प्रक्रिया से बार–बार जूझना नहीं पड़ेगा। इसके साथ कपूर चंद ने यह भी मांग रखी कि ओबीसी वित्त निगम की शाखा नीचले क्षेत्र में होने से ऊपरी क्षेत्र के ओबीसी वर्ग के लोगों को लाभ ही नहीं मिल पाता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश ओबीसी मोर्चा जिला में ओबीसी वर्ग को सुदृढ़ करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य कर रहा है और प्रदेश सरकार तथा केन्द्र सरकार की जनकल्याण नीतियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए भी ओबीसी मोर्चा कार्य कर रहा है। ओबीसी क्षेत्र चौहार घाटी में पर्यटन को विकसित करने के लिए द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सराहनीय कार्य कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की बदौलत तथा विधायक जवाहर ठाकुर के अथक प्रयासों से चौहार घाटी में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। कपूर चंद ने बताया कि प्रदेश ओबीसी कमीशन के चेयरमेन रामलोक धनोटिया ने उन्हें आशवासन दिया है जो-जो भी ओबीसी वर्ग के लोगों की समस्याएं हैं उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष उठाकर उन्हें हल भी करवाया जाएगा। इस मौके पर द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश चंद, द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के महामन्त्री खेख राम, खूब राम, द्रंग बहजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, जिला भाजपा के पूर्व सचिव काहन सिंह, बरोट व बरधान शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष रामदास तथा भोखी राम, आईटी सेल के सदस्य सुखराम, पूर्व प्रधान रोशन लाल, पूर्व बीडी सी सदस्य राजपाल व रक्षी राम सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *