सुरभि न्यूज़ केलांग। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक अधिकारी गुंजीत सिंह चीमा ने बतौर एसडीएम काजा के तौर पर अपना कार्यभार शुक्रवार को संभाला। इस मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने आशी पहनाकर उनका स्वागत किया। एसडीएम काजा ने विकासात्मक चल रहे कार्यों के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्पीति में पर्यटन कारोबार की अपार संभावनाएं है। इसके अलावा आइस हॉकी से दुनिया भर में स्पीति की पहचान बनी है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तय सीमा में कार्य करने के बारे में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में स्नो फेस्टिवल का आयोजन बड़ी धूम धाम से किया जाएगा। इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने स्पीति के लोगों से भी अपील की है कि विकासात्मक कार्यों में सहयोग करें।
2022-03-04