बिलासपुर सदर क्षेत्र में विकास कार्य पूर्व कांग्रेस सरकार की देन है-सुनील शर्मा

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

बिलासपुर, विजयराज उपाध्याय

प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं सदर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर आम जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

उन्होंने सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत ननावां पंचायत में समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग अभी भी कई मुलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। स्थानीय विधायक वाहवाही लूटने में लगे हुए हैं। लेकिन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाए गए।

उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे। धार क्षेत्र की समस्याएं किसी से छिपी नहीं है। बरसात के मौसम में करोड़ों का नुकसान इस क्षेत्र में हुआ है।

यहां के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए लंबा सफर करना पड़ता है। लेकिन इस तरह की समस्याओं के समाधान नहीं किये गए।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्य कांग्रेस सरकार की देन हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार ने विकास कार्यों को प्राथमिकता दी है जिसके चलते आज जनता को उन कार्यों का लाभ मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से एम्स, हाईड्रो कॉलेज को लेकर ढिंढोरा पीट रहे हैं। लेकिन इसमें पूर्व कांग्रेस सरकार व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने एम्स के निर्माण के लिए जमीन दी थी। इस योगदान के लिए उन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

इस दौरान उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम लोगों तक पंहुचाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *