द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने चौहार घाटी की खलैहल पंचायत से हरी झंडी दिखाकर शुरू किया जन संपर्क अभियान

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़

खुशी राम ठाकुर, बरोट।

जिला मंडी मुख्यालय में 24 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक लोगों की भीड़ जुटे इसके लिए भाजपा ने बूथ स्तर पर जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। जिसके चलते द्रंग विधान सभा क्षेत्र से मंडी में होने वाली युवा विजय संकल्प रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा बढ़चढ़ कर भाग ले सके। विधायक जवाहर ठाकुर ने द्रंग क्षेत्र की सबसे अंतिम खलैहल पंचायत से हरी झण्डी दिखाकर इसकी शुरुआत करते हुए बरोट, लपास, वरधान, धमच्यान, लटराण, तरस्वान तथा सुधार पंचायतों में अपने एक दिवसीय जनसंपर्क अभियान के तहत युवाओं से आहवान किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में बढ़चढ़ कर भाग लें।एक दिवसीय जन संपर्क अभियान के तहत विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि आने वाले विधान सभा चुनावों में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। जवाहर ठाकुर ने कहा कि विश्व के सबसे मजबूत नेता प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के इए युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि द्रंग क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपने बहुमूल्य मतों से जिताकर विधान सभा में पहुंचाया है और उन्होंने द्रंग क्षेत्र में विकास की गति को कभी भी रुकने नहीं दिया है। इस मौके पर उनके साथ द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाष ठाकुर, प्रैस सचिव राजू राम ठाकुर, महामंत्री राज ठाकुर, जिला भाजपा ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कपूर चंद, द्रंग भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव बलदेव, झरवाड़ बूथ के अध्यक्ष त्वारू राम, द्रंग भाजपा के आईटी के सदस्य भागमल, खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल, बार्ड सदस्य सुरेश कुमार, सावित्री देवी, बरोट शक्ति केन्द्र के अध्यक्ष रामदास, प्रेम सिंह, पूर्ण नेगी, मनी राम, मंगत राम, पूना राम, जय सिंह व राजमल ठाकुर सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *