महाविद्यालय बच्चों ने उन्मूलन व सुरक्षा से सम्बंधित जागरूकता रैली निकली

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ 

खुशी राम ठाकुर, बरोट

छोटाभंगाल घाटी मे स्थित राजकीय महाविद्यालय मुल्थान में शुक्रवार को क्षय रोग के उन्मूलन व सुरक्षा से सम्बन्धित महाविद्यालय के बच्चों द्वारा रैली निकाली गई। इस दौरान बच्चो, शिक्षकों व अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। महाविद्यालय मुल्थान के कार्यकारी प्राचार्य डाक्टर भागचंद ठाकुर ने बच्चों को क्षय रोग से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्य डाक्टर भागचंद ठाकुर ने निक्षय मित्र के बारे में जानाकारी देते हुए  बच्चों से आहवान किया है कि वे अपने घर तथा गाँव में जाकर लोगों को निक्षय मित्र बनने के लिए प्रेरित करें।  |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *