पूर्ण राज्यत्व उपलक्ष में हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी प्रकाशित करेगा युवा कथा संग्रह

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ शिमला। हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी शिमला द्वारा हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में युवा कथा संग्रह का प्रकाशन किया जाना है। डाक्टर कर्म सिंह सचिव हिमाचल कला संस्कृति भाषा अकादमी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्ण राज्यत्व के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में युवा कथा संग्रह का प्रकाशन किया जायेगा। इस कथा संग्रह का संकलन और संपादन कार्य हिमाचल प्रदेश के प्रख्यात कहानीकार एवं बाल लेखक श्री पवन चौहान करेंगे। पुस्तक का प्रकाशन अकादमी द्वारा स्वयं किया जाएगा। इस कहानी संग्रह में हिमाचल प्रदेश के युवा कथाकारों को स्थान दिया जाएगा। पुस्तक में कहानियों का प्रकाशन होने पर लेखकों को नियमानुसार मानदेय तथा पुस्तक की एक प्रति भी प्रदान की जाएगी। हिमाचल प्रदेश के समस्त नवोदित एवं युवा कथाकारों से विनम्र आग्रह है कि वे अपनी कहानियां श्री पवन चौहान जी को भेजें। ये कहानियां आप hpstateacademy@gmail.com अकादमी के ईमेल पर भी भेज सकते हैं। आपको अपनी रचनाएं 31 जुलाई से पहले पहले भेजनी होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *