सेव ढुलाई की दरें निर्धारित करने व कोविड-19 से निपटने के लिए बैठक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ आनी। सेव ढुलाई की दरें निर्धारित करने व कोविड-19 से निपटने के लिए आनी में बैठक की जा रही है। उपमण्डल अधिकारी आनी ने जानकारी देते हुए बताय कि समिति हाल आनी में 3-7-2021 को सुबह 11-30 बजे बैठक की जाएगी जिसमें आनी, निथर व निरमण्ड के सभी विभागों के पदाधिकारी भाग लेगें। उन्होनें ने बताया कि अगामी मानसून व सेब सीजन आरम्भ होने जा रहा है। सेब सीजन में सेब ढुलाई की व्यवस्था करना सबसे जरूरी है ताकि बागवानों का सेब सही समय पर मार्किट मे पहुंच जाए। इस बैठक में सड़क मुरम्मत, सेब सीजन के संचालन, सेब ढुलाई की दरें निर्धारित करने, कानून व्यवस्था को बनाए रखने व कोविड-19 माहामारी से निपटने केे बारे में तथा सेब ढुलाई के लिए गाड़ियों की उपलब्धता आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *