मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में चौहारघाटी के विकास में स्थापित होंगे नए आयाम-विधायक जवाहर ठाकुर

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ बरोट (ख़ुशी राम ठाकुर) प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व की बदौलत समूचे प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं |प्रदेश में कोरोना काल के दौरान भी विकास की गति को थमने नहीं दिया है। यह शब्द द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने चौहार घाटी के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन धमच्यान पंचायत के ग्रामण गाँव में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहे। जवाहर ठाकुर ने कहा की जिला मंडी से सम्बन्ध रखने वाले जिला मंडी के मुख्य मन्त्री जयराम ठाकुर का द्रंग विधान सभा क्षेत्र से खासा लगाव है आज द्रंग क्षेत्र के गाँवों को सडकों से जोड़ा जा रहा है। पेयजल व्यवस्था को भी समूचे क्षेत्र में मज़बूत किया गया है ताकि हर जन मानस को साफ पानी पीने को मिले। चौहारघाटी के दुर्गम गाँव को सड़क सुविधा से जोडने के लिए तेज गति से प्रयास हो रहे हैं। केन्द्र की मोदी व राज्य की जयराम सरकार के कुशल नेतृत्व से देश व प्रदेश में विकास का रथ निरंतर आगे ही बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि खूबसूरत चौहारघाटी को पर्यटन की दृष्टि से उभारा जाएगा बरोट–घटासनी सड़क मार्ग की चौड़ाई होने पर यातायात सुगम बनाया गया है। जवाहर ठाकुर बताया कि द्रंग क्षेत्र का समूचा विकास करना ही उनका लक्ष्य है। चौहारघाटी के दूसरे दिन पंजोड में चल रहे विकास कार्य का जायज़ा भी लिया। उन्होंने उन कार्य को शीघ्र निपटाने के लिए लोक निर्माण विभाग उच्चाधिकारियों को आदेश भी दिए। इस मौके पर उनके साथ द्रंग भाजपा के मंडलाध्यक्ष दलीप कुमार, महामंत्री संजय कुमार, मंडल मीडिया प्रवक्ता राजू राम, जिला ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष कपूर चंद, द्रंग ब्लोक की अध्यक्षा शिला देवी, शक्ति केन्द्र अध्यक्ष छिन्जू राम, पूर्व बीडीसी सदस्य राजपाल व धमच्यान पंचायत के पूर्व प्रधान रोशन लाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *