सुरभि न्यूज़ आनी ( सीआर शर्मा) देश की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर एबीवीपी स्वतंत्रता उत्सव को प्रदेश के प्रत्येक जन् जन् का पर्व बनाते हुए पूरे 7500 गांव में तिरंगा झंडा फहरायेगी। एबीवीपी रामपुर जिला के संयोजक प्रदीप ठाकुर ने कहा कि 15 अगस्त को देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। विद्यार्थी परिषद 15 अगस्त स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को याद करते हुए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करेगी। इस अभियान के लिए विद्यार्थी परिषद ने प्रांत स्तर पर टीम का गठन किया है। इस अभियान के प्रदेश सह संयोजक प्रदीप ठाकुर द्वारा कहा कि देश की गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए असंख्य वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम मे संघर्ष किया अपने प्राणों की आहुति दी जिसके परिणाम स्वरुप ही स्वतंत्र भारत का स्वपन साकार हुआ था। इन सब पर को याद करते हुए आजादी के 75 वर्षों का एहसास देश के लिए ऐतिहासिक पर्व है परंतु विडंबना यह रही कि ऐसे महान पुरुषों की गाथाओं को इतिहासकारों ने सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया। इस अभियान के तहत संगठनात्मक जिला किन्नौर और रामपुर में एबीवीपी 485 गांव में जाएंगी और तिरंगा झंडा लहराएगी यह जानकारी प्रदीप ठाकुर द्वारा की गई इस प्रेस वार्ता में प्रदीप ठाकुर सचिन वह शैलजा मौजूद रहे।
2021-07-17