निखिल कौशल सुरभि न्यूज़ कुल्लू। सावन महीने को जहां शिव शंकर भोलेनाथ का जन्म महीना माना जाता है वही भोले नाथ के दर्शन व मनोकामना पूरी करने के लिए सावन महीने में शिव भगवान के मंदिरों में भक्तो की भीड़ उमड़ पड़ी हैं ।इसी कड़ी में कुल्लू के प्रसिद्ध भूतनाथ संगम महादेव मंदिर में सावन मास के पहले सोमवार को भव्य आरती हुई। इसी बीच इस भव्य लंबे के दर्शन करने के लिए सुरभि न्यूज़ कुल्लू भूतनाथ के दरबार पहुंची और भोलेनाथ की सावन मास के पहले सोमवार की आरती को अपने कैमरे में कैद किया। देवों के देव महादेव भोलेनाथ सावन माह में सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। इसलिए शिव जी के भक्त इस पूरे महीने में ब्रत व पूजा अर्चना करते हैं। वही इसी कड़ी में कुल्लू जिला की महिलाएं व पुरुष पवित्र आरती के पश्चात भोलेनाथ के गुणगान करने मंदिर में डटे रहे। आरती का दृश्य अपने आप में बहुत सुंदर था और भगत गण भोले शंकर की आरती में लीन होकर गुणगान कर रहे थे।
2021-07-19