सुरभि न्यूज़ चाँदपुर। कल्याण लेखक संघ 25 जुलाई को गुरुपूर्णिमा के उपलक्ष्य पर एक ऑन लाईन कविता स्पर्धा का आयोजन करेगा। कल्याण लेखक संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र मिन्हास ये जानकारी देते हुए बताया कि कवि गोष्ठी हिन्दी और पहाड़ी दोनों भाषाओं मे आयोजित की जा रही है। केवल गुरु विषय पर ही कविता स्वीकार की जायेगी। पहाड़ी और हिन्दी दोनों भाषाओं में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले लेखकों को प्रशस्ति-पत्र दे कर सम्मानित किया जायेगा। मिन्हास ने आगे कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीँ है इस वजह से प्रतियोगिता को ऑन लाईन करने का फैसला कार्य कारिणी ने लिया है। उन्होने कहा कि उम्मीद है कि स्पर्धा मे बीस से अधिक लेखक भाग लेंगे। मिन्हास ने आगाह करते हुए कहा कि कल्याण लेखक संघ 25 जुलाई सुबह 09बजे से शाम 05 बजे तक कविता लेखन का समय देगा और ग्रुप में कविता 07 से 08 बजे के बीच स्पर्धा के लिये डाली जा सकती है। स्पर्धा का परिणाम ठीक 09 बजे शाम घोषित होगा। जो भी लेखक इन नियमों का उल्लंघन करेगा या दिये गये समय से पहले या बाद में कविता पोस्ट करेगा वो स्पर्धा से बाहर हो जाए गा।
2021-07-22