सुरभि न्यूज़ बारोट (खुशी राम ठाकुर) वन महोत्सव के उपलक्ष्य में चौहार घाटी की ग्राम पंचायत खलैहल में शुक्रवार के दिन पौधा रोपण किया गया। स्थानीय पंचायत प्रधान भागमल की अगुवाई में तथा थूज वीट के वन रक्षक व बरोट वीट के एडीशनल प्रभारी छोटू यादव की देखरेख में पंचायत के मियोट, खलैहल, छोटी झरवाड, बड़ी झरवाड-प्रथम, झरवाड–द्वितीय बार्डों में 255 देवदार, वान तथा शाड़े के पौधे रोपे। पौधा रोपण में ग्राम् पंचायत खलैहल पंचायत के पंचायत प्रतिनीधियों के साथ महिला मंडल मियोट महिला मंडल छोटी झरवाड तथा महिला मंडल बड़ी झरवाड ने भरपूर सहयोग दिया। इस मौके पर पंचायत प्रधान भागमल ने उनकी पंचायत में पौधा रोपण करने लिए वन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए पंचायत के समस्त लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने का आग्रह किया है। पंचायत प्रतिनीधियों सहित महिला मंडलों की समस्त महिलाओं ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधारोपण कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर ग्राम पंचायत खलैहल के सभी बार्ड सदस्य तवारू राम, सावित्री देवी, निर्मला देवी, सुरेश कुमार, सुनीता देवी, महिला माडल झरवाड की सावित्री देवी, महिला मंडल छोटी झरवाड की प्रधान छिमी देवी तथा महिला मंडल मियोट की प्रधान चूहड़ू देवी आदि उपस्थित रही।
2021-07-23