प्रेमचंद गुआडपा बने मनाली ब्लाॅक कांगे्रस ट्राइबल मोर्चा के अध्यक्ष

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (कुलभूषण अवस्थी) पतलीकूहल। वशिष्ठ पंचायत के पूर्व प्रधान प्रेमचंद गुआडपा को मनाली ब्लाॅक कांग्रेस टा्रइबल मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी प्रवक्ता चेतराम नेगी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मनाली ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष हरिचंद शर्मा और ट्राइबल मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतीश चंद की अनुशंशा पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रेमचंद को मनाली ब्लाॅक कांग्रेस ट्राइबल मोर्चा का नियुक्तिपत्र सौंपा है। प्रेम चंद गुआडपा ने कहा है कि वह जल्द ही अपनी कार्यकारिणी का गठन करेंगे। जिसमें कर्मठ कार्यकर्ताओं का वरियता दी जाएगी। पार्टी प्रवक्ता चेताम नेगी ने कहा कि जल्द ही मनाली ब्लाॅक कांग्रेस की ओबीसी के अध्यक्ष का नियक्ति भी कर दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *