सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। रविवार के दिन चौंतड़ा में मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने एक सौ बीस करोड़ रूपए के उदघाटन व शिलान्यास किए व क्षेत्र के लिए कई विकास कार्यों कि घोषनाएं भी की । जिसके लिए आभार जताते हुए भाजपा मंडल जोगिन्द्र नगर के अध्यक्ष पंकज जम्बाल ने मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर के इस दौरे को ऐतिहासिक बताया। जिससे विकास के नए आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में यूं भी विकास कार्य आज तक हुआ हैं वह अब भाजपा राज में ही हुआ है। समग्र विकास को देखकर विपक्ष बोखलाहट में आकार अनाप- शनाप ब्यानबाजी कर अपनी फजीहत करवा रहे हैं तथा बीस वर्षों से विधायक व मंत्री रहे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अनुभवहीन बता रहे हैं। जबकि एक राष्ट्रीय सर्वेक्षण में मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर को दूसरे बेहतर मुख्यमंत्री का दर्ज़ा दिया गया है। मुख्य मंत्री द्वारा जोगिन्द्र नगर में इंडोर स्टेडियम व चौंतड़ा में बहुआयामी स्टेडियम स्वीकृत करने का हर वर्ग ने स्वागत कर इसे समय की मांग बताया है।
2021-08-08