ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया

Listen to this article
सुरभि न्यूज़ आनी। शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का 77 वां जन्मदिन मनाया।इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के  पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के अध्यक्ष चन्द्रकेश शर्मा ने कहा कि स्व0 राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता कहा जाए तो कोई दो राय नहीं होगी। इस अवसर पर बीडीसी आनी की चेयरमैन विजय कंवर, आनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी परस राम, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आनी के उपाध्यक्ष  गुलाब ठाकुर ,कोषाध्यक्ष महिंद्र ठाकुर, सेवा दल के आनी के कार्यकारी अध्य्क्ष धनी राम, महासचिव प्रिया लाल शर्मा, सचिव सोनू चौहान, और चमन भारती सिंह, सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी राजेश ठाकुर , सोशल मीडिया के सह प्रभारी विभाग एल आर अगग्रवाल आदि भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *