बलदेव बने लगवैली प्रधान संघ के अध्यक्ष

इस खबर को सुनें

सुरभि न्यूज़ (निखिल कौशल) कुल्लू। लगवैली प्रधान संघ का गठन सर्व सहमति से हुआ। जिसमें अध्यक्ष बलदेव ,उपाध्यक्ष राजेश आजाद, मुख्य सलाहकार मोहर सिंह, सचिव रीना देवी, कोषाध्यक्ष प्रमिला ठाकुर व कार्यकारिणी सदस्य रजनी ठाकुर, रेशमा देवी, पिंगला देवी, शकुंतला देवी, निर्मला देवी व शांता देवी को मनोनीत किया गया। वही प्रधान संघ के अध्यक्ष बलदेव ने कहा कि लगभग क्षेत्र की सभी पंचायतों प्रधानों ने जो मुझे इस काबिल समझा मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं क्षेत्र के प्रधानों की समस्या को सरकार तक व पंचायतों के विकास के लिए उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा ।उन्होंने कहा कि जो भी लगवैली के प्रधानों को किसी प्रकार की कोई भी समस्या आए तो उसका समाधान अवश्य करूंगा और क्षेत्र के विकास के लिए हम सभी प्रधान एकजुटता के साथ कार्य कर क्षेत्र का विकास करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *