उप प्रधान तथा सदस्यों के पदों  13, 14 तथा 15 सितम्बर को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक भरे जाएंगे नामांकन पत्र

Listen to this article

कुल्लू, 01 सितम्बर । जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग हिमाचल प्रदेश द्वारा 31 अगस्त, 2021 को जारी अधिसूचना के अनुसार पंचायती राज संस्थाओं के उप-निर्वाचन, 2021 कार्यक्रम अधिसूचित किया गया है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त  अधिसूूचित कार्यक्रम के अनुसार जिला कुल्लू के अंतर्गत विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत दुराह में उप प्रधान पद, विकास खंड बंजार की ग्राम पंचायत चकुरठा के वार्ड नम्बर-4 चकुरठा में सदस्य पद के लिए तथा विकास खंड कुल्लू की ग्राम पंचायत नियूल के वार्ड नम्बर-01 छुवारा, वार्ड नम्बर-03 सुजैहणी, ग्राम पंचायत जरी के वार्ड नम्बर-05 जरी, ग्राम पंचायत बंद्रौल के वार्ड नम्बर-6 ब्यासर-1, वार्ड नम्बर-07 ब्यासर-2, ग्राम पंचायत मौहल के वार्ड नम्बर- 06 झीड़ी, ग्राम पंचायत शुरढ़़ के वार्ड नम्बर-01 शुरढ़-1, वार्ड नम्बर-02 शुरढ़-2, ग्राम पंचायत तलपीणी के वार्ड नम्बर-05 राशोेली बेहड़ में सदस्य पदो ंके लिए उप निर्वाचन किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि उपरोक्त उप निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र 13, 14, 15 सितम्बर, 2021 को प्रातः 11 बजे से सायं 3 बजे तक भरे जाएंगे तथा नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10 बजे से की जाएगी। इसी प्रकार नामांकन पत्र 18 सितम्बर, 2021 को प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे के बीच वापिस लिए जा सकेंगे। चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची 18 सितम्बर, 2021 को नामांकन पत्र वापसी के तुरंत बाद जारी कर दी जाएगी। मतदान केन्द्रों का प्रकाशन 13 सितम्बर, 2021 को या इससे पूर्व कर दिया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो चुनाव 01 अक्तूबर, 2021 को प्रातः 7 बजे से सायं 3 बजे तक होगा। चुनाव होने की स्थिति में मतगणना ग्राम पंचायत प्रधान/ उप प्रधान व सदस्यों हेतु मतदान समाप्ति के तुरंत बाद की जाएगी तथा मतगणना समाप्ति के तुरंत बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। उपायुक्त ने जिला कुल्लू पंचायती राज संस्थाओं के अंतर्गत सर्व साधारण को सूचित किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी चुनाव में भाग लेना चाहते हैं तो वे उपरोक्त कार्यक्रम अनुसार भाग ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *