मैक्सी कैब यूनियन ने 4 बीघा भूमि से उखाड़ी भांग, समाज को नशा मुक्त करने में सभी से आगे आने की अपील

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ आनी। मंगलवार को मैक्सी कैब यूनियन आनी ने प्रधान जगदीश ठाकुर की अध्यक्षता में आनी कस्बे के आसपास भांग के अवांछित पौधों को उखाड़कर नष्ट करने का अभियान छेड़ा। नशा मुक्त अभियान भांग उखाड़ो जिंदगी को अपनाओ अभियान के तहत यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एसडीएम कार्यालय, क्यार, रानीबेहड़ा मैदान व सरस्वती विद्या मन्दिर के आसपास की करीब 4 बीघा भूमि पर प्राकृतिक रूप से उग आए भांग के पौधों को उखाड़ा और नष्ट किया। मैक्सी कैब यूनियन के प्रधान जगदीश ठाकुर ने कहा कि आज समाज नशे की गिरफ्त में आता जा रहा है। खासकर युवा पीढ़ी को अगर नशे के चंगुल से बचाना है तो विभिन्न समाजसेवी और अन्य संस्थाओं को आगे आना ही होगा। अभियान में मैक्सी कैब यूनियन के प्रधान जगदीश ठाकुर, उपप्रधान परशुराम मिंटू, अध्यक्ष शादी लाल, सचिव मेहर दास, कार्यकारिणी सदस्य शेष राम, जोगिंदर शर्मा, टीकम राम तथा प्रिंस ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *