सुरभि न्यूज़ कुल्लू। सहायक निदेशक (अभि0) दूरदर्शन अनुरक्षण केंद्र मंडी अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दूरदर्शन महानिदेशालय नई दिल्ली के आदेशानुसार दूरदर्शन प्रसारण केंद्र कुल्लू से स्थलीय प्रसारण सेवा 31 अक्टूबर 2021 तथा दूरदर्शन प्रसारण केंद्र मंडी , मनाली तथा बिलासपुर से स्थलीय प्रसारण सेवा 31 मार्च, 2022 से बंद कर दी जाएगी। उन्होंने जनसाधारण/ दर्शकों को सूचित किया है कि दूरदर्शन के चैनल डीटीएच प्लेटफार्म के डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी दूरदर्शन की वेबसाइट ddindia.gov.in पर उपलब्ध है।
2021-10-01