इंटक प्रवक्ता बनने पर डीआर जोशी को दी बधाई जोशी ने संगठन को मजबूती देने की कही बात

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ मनाली। सातवीं बार प्रदेश के इंटक प्रवक्ता बने मनाली के जगतसुख निवासी डीआर जोशी को बधाइयों का तांता लग गया है। पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, कुल्लू विधायक सुंदर ठाकुर, विधायक रवि ठाकुर, जिला अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौतम ठाकुर, मनाली विधानसभा कांग्रेस के अध्यक्ष हरी चन्द शर्मा, पूर्व अध्यक्ष भवनेश्वर गौड़, नप मनाली के पूर्व अध्यक्ष नवीन तनवर, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर विद्या नेगी, जिला परिषद के उपाध्यक्ष बीर सिंह नेगी, प्रदेश की पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम लता ठाकुर, कांग्रेस प्रवक्ता चेत राम नेगी, दुर्गा दत्त, तोत राम जोशी, इंद्रा शर्मा, चन्द्रसेन ठाकुर, संतोष कुमार ने बधाई दी है। जोशी ने विश्व की सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन का सातवीं बार प्रदेश प्रवक्ता बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजीवा रेडडी, प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह का धन्यबाद किया है। जोशी ने बताया कि पूर्व इंटक अध्यक्ष बाबा अमरजीत सिंह के साथ भी कई वर्षों तक संगठन को मजबूत करने का काम किया है।उन्होंने बधाई देने पर सभी का आभार जताया और संगठन की मजबूती को हमेशा मजबूती देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *