मन्नत कला मंच के कलाकारों ने नग्गर तथा सरसेई में लोगों को बताई सरकार की योजनाएं

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। जन जागरूकता प्रचार अभियान के छठे दिन आज मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नग्गर व सरसेई में मन्नत कला मंच कुल्लू के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से  कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलाकरों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समाज के कमजोर व पिछड़े वर्गों के व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी है। जिसके चलते राज्य सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के हित में अनेक कदम उठाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया है। कलाकारों ने समूह गान ‘विकास की राह पर चलता क्षितिज की ओर हिमाचल’ के माध्यम से प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री ग्राम कौशल योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा पैंशन, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री सहारा योजना तथा हिमकेयर योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। कलाकारों ने नाटक विकास गंगा के माध्यम से भी लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।    इसी प्रकार  किन्नर कैलाश कला मंच के कलाकारों द्वारा आनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कराणां में जबकि गीत-संगीत कला मंच बंजार के कलाकारों द्वारा बंजार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चकुरठा में गीत-संगीत के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा प्रदेश सरकार की गत चार वर्षों की विकासात्मक उपलब्धियों का भी बखान किया। उन्होंने लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, खुशहाल किसान  तथा बेटी है अनमोल योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान इस दौरान कलाकारों ने लोगों को इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया तथा अपने गांव में अन्य पात्र लोगों तक भी इन योजनाओं की जानकारी को पहुंचाने के लिए प्रेरित किया ताकि अधिक से अधिक पात्र लोग प्रदेश सरकारी की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। कलाकारों ने लोगों को नशे से दूर रहने तथा कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर भी जानकारी प्रदान की। लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए दो गज की सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग करने तथा व्यक्तिगत रूप से व अपने आ-पास सफाई का वातावरण बनाए रखने को लेकर प्रेरित किया। इन कार्यक्रमों के दौरान प्रधान ग्राम पंचायत नग्गर प्रदीप कुमार,उपप्रधान दौलत राम,वार्ड पंच राधा, यमुना, पुष्पा, धनी राम,कमलेश, प्रभा देवी, हीरा, प्रधान ग्राम पंचायत सरसेई सरला देवी उप प्रधान किशोर कुमार,वार्ड सदस्य शांता देवी, चकुरठा में ग्राम पंचायत प्रधान ठाकुरी देवी, उप प्रधान रोशन लाल, वार्ड सदस्य हुक्मी राम, युवक मंडल के प्रधान राम सिंह, महिला मंडल की प्रधान जयवंती,  ग्राम पंचायत कराणां में उप प्रधान केवल कृष्ण राणा, वार्ड सदस्य चंपा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *