सुरभि न्यूज़ (सी आर शर्मा) आनी । नगर पँचायत आनी की एक बैठक नगर पँचायत अध्यक्ष सरसा देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बारे जानकारी देते हुए नगर पँचायत के सचिव हरि चन्द शर्मा ने बताया कि बैठक में हाल ही मे नामित हुए सदस्यों का पहली बार नगर पँचायत आनी की बैठक में भाग लेने पर स्वागत किया गया। आनी का राजा रघुबीर सिंह स्टेडियम और रानी बेहड़ा स्थित मेला मैदान अब नगर पंचायत आनी की सम्पत्ति है। जिसको लेकर डीसी कुल्लू द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गयी है। नगर पंचायत आनी के सचिव हरिचन्द शर्मा ने बताया कि इसके अलावा पांच पंचायतों से कट कर नगर पंचायत आनी बनने के बाद उन पंचायतों की 25 दुकानें,खोबड़ा पुल के पास बनी पार्किंग भी नगर पँचायत के अधीन कर दी गई है। जल्द इन्हें नगर पंचायत द्वारा अपने कब्जे में ले लिया जाएगा। इसके अलावा बैठक में विभिन्न विकासात्मक कार्यों को अंजाम देने को लेकर चर्चा की गई और कई कामों के प्रस्ताव भी डाले गए। साथ ही पिछले प्रस्तावों पर भी गहनता से चर्चा की गई। बैठक में नगर पंचायत आनी के उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार,पार्षद शशि मल्होत्रा, गुलाब ठाकुर, होमेश्वरी जोशी, अनुपमा सिंह, धर्मपाल और नामित पार्षद एडवोकेट स्वतंत्र कुमार शर्मा, विनोद चंदेल, युवराज ठाकुर सहित नगर पँचायत के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
2021-12-16