नरेंद्र ठाकुर बने मंडी संसदीय क्षेत्र के भाजपा सोशल मीडिया प्रभारी।

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ कुल्लू। पूर्व में जिला भाजपा के आई टी जिला संयोजक नरेंद्र ठाकुर को प्रदेश भाजपा ने मंडी संसदीय क्षेत्र के सोशल मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौंपी है।भाजपा जिला आई टी संयोजक के तौर पर उनके द्वारा किए कार्यों को देखते हुए प्रदेश संगठन ने उन्हें नया दायित्व सौंपा है। नरेंद्र ठाकुर अब मंडी संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सोशल मीडिया का कार्य देखेंगे। नरेंद्र ठाकुर को पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है।नरेंद्र ठाकुर को बधाइयों का तांता लगा हुआ है। नरेंद्र ठाकुर ने उन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र का सोशल मीडिया प्रभारी बनाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर,प्रदेश संयोजक पुनीत शर्मा, प्रदेश महामंत्री व मंडी संसदीय क्षेत्र के पालक राकेश जम्मवाल,मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा,जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन शर्मा व पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *