विधायक जवाहर ठाकुर ने चौहार घाटी के बरोट में भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Listen to this article

सुरभि न्यूज़ (खुशी राम ठाकुर) बरोट। बरोट में स्थित लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में बरोट, खलैहल, लपास तथा वरधान पंचायत के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि 27 दिसम्बर को मंडी में प्रधानमंत्री की महा रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग भाग लेंगे।  नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश के मुख्य मंत्री जाया राम ठाकुर के विकास के प्रति अच्छी सोच के कारण हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ़्तार ने जोर पकड़ा हुआ है।  विकास की रफ्तार से द्रंग क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। विधायक जवाहर ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रति नरेंद्र मोदी का विशेष लगाव है।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार हिमाचल को 11 सौ करोड़ रूपए की बड़ी सौगात देंगे।

उन्होंने कहा कि मंडी में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भाग लेने के लिए बरोट, खलहैल, लपास तथा वरधान पंचायत से लगभग 500 लोगों का अनुमान लगाया गया है। प्रधानमंत्री की रैली में भाग लेने के लिए इन पंचायतो के लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।  इस बैठक में द्रंग भाजपा के उपाध्यक्ष सुभाश ठाकुर, महा मंत्री राज ठाकुर, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपूर चंद, खलैहल पंचायत के प्रधान भागमल, उपप्रधान जाया सिंह लगवाल, जिला भाजपा के सदस्य काहन सिंह ठाकुर, भाजपा ग्राम प्रमुख रामदास तथा भोखी राम, बरोट बूथ के अध्यक्ष पुने राम, द्रंग ओबीसी मोर्चा के सचिव बलदेव सिंह, द्रंग आईटी के सदस्य भागमल ठाकुर राजमल, मंगत राम ठाकुर, पूर्ण चंद, रक्षी कुमार अदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *